Kohramlive : दिल्ली से मेरठ के बीच सफर अब और आसान और तेज होने जा रहा है। एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का किराया तय कर दिया है। नमो भारत में न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 210 रुपये होगा, जबकि मेरठ मेट्रो में 20 से 60 रुपये के बीच सफर किया जा सकेगा। शाम 6 बजे से मोदीपुरम से सराय काले खां और मेरठ साउथ रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेवा को हरी झंडी दिखा दी है
नमो भारत ट्रेन: 20 से 210 रुपये तक किराया
न्यूनतम किराया: 20 रुपये
अधिकतम किराया: 210 रुपये
सराय काले खां से मोदीपुरम (82 किमी कॉरिडोर): 210 रुपये
प्रीमियम कोच में यात्रा: तय किराये से 20% ज्यादा
मुख्य किराया (सराय काले खां से):
आनंद विहार – 50 रु
गाजियाबाद – 80 रु
मोदीनगर नॉर्थ – 150 रु
मेरठ साउथ – 170 रु
बेगमपुल – 200 रु
मोदीपुरम – 210 रु
मोदीपुरम से वापसी किराया:
बेगमपुल – 30 रु
मेरठ साउथ – 60 रु
गाजियाबाद – 150 रु
आनंद विहार – 180 रु
सराय काले खां – 210 रु
मेरठ मेट्रो: शहर के भीतर 20 से 60 रुपये
न्यूनतम किराया: 20 रुपये
अधिकतम किराया: 60 रुपये
मेरठ साउथ से मोदीपुरम: 60 रुपये
मुख्य स्टेशनों का किराया:
परतापुर – 20 रु
शताब्दीनगर – 30 रु
मेरठ सेंट्रल – 30 रु
बेगमपुल – 40 रु
मेरठ नॉर्थ/मोदीपुरम – 60 रु
क्या बदलेगा?
दिल्ली–मेरठ सफर तेज और आरामदायक होगा
ऑफिस यात्रियों को सीधा फायदा
NCR में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बड़ा बूस्ट मिलेगा








