Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 घंटे के अंदर संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांव के ही 23 साल के धर्मा पहाड़िया को पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद की गई है। मामला 21 सितंबर का है। छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान का शव घर में मिला था। शुरुआती जांच में पता चला कि रात में सोते समय घर में घुसकर धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़ SP अनुदीप सिंह ने अमड़ापाड़ा थानेदार के नेतृत्व में SIT बनाई। टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट, तकनीकी टीम और स्वान दस्ते की मदद से जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना जुटाई। संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धर्मा पहाड़िया को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और उसने कबूल किया कि ग्राम प्रधान उसके दूर के रिश्तेदार है। कुछ समय पहले आरोपी के पिता और दादा की मौत हो गई थी। उसे शक था कि ग्राम प्रधान ने ही उन्हें कुछ “कर” दिया है। इसी अंधविश्वास के शक में उसने ग्राम प्रधान की हत्या कर दी। इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाने में केस (कांड संख्या 72/2026) दर्ज किया गया है।
महज 8 घंटे में खुल गया ग्राम प्रधान की ह’त्या का राज… देखें वीडियो#Pakur #Amrapara #PakurNews #JharkhandNews #GramPradhanMurder #MurderCase pic.twitter.com/K321Ft5Z21
— KohramLive (@KohramLive) September 22, 2026





