रहस्यमय ढंग से गायब मुखिया मिली रांची में…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी को बोकारो पुलिस ने सही-सलामत रांची में खोज निकाला। मुखिया बीते 2 अक्टूबर से रहस्यमय ढंग से गायब थी। जिसके बाद उनके पति आषीश कुमार ने गोमिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मुखिया को खोज निकालने में बोकारो के बेरमो के तेज-तर्रार DSP बीएन सिंह की सराहनीय भूमिका रही। रांची पुलिस की मदद से वह मिली। पुलिस इस मामले में फिलहाल अधिक जानकारी साझा करने से बच रही है।

सपना 2022 में पहली बार पंचायत चुनाव में भारी मतों से विजयी हुईं। वह गोमिया प्रखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया हैं। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे रील और टिकटॉक पर भी चर्चा में रहती थीं। उनका लगभग दो साल का एक बच्चा है। बीते 2 अक्टूबर को पंचायत सचिवालय का काम निपटाकर घर लौटने के बाद बिना किसी सूचना के बाहर चली गईं। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू कर दी। पति द्वारा थाने में लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाई। रांची में होने की सूचना पर रांची पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। मुखिया सपना को सकुशल गोमिया ले आया गया। पुलिस अब उनकी पूछताछ कर रही है। मुखिया की अचानक लापता हो जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, जो गोमिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...