Kohramlive : जम्मू कश्मीर के राजौरी के बुधल में गुजरे 39 दिनों में 16 लोगों के रहस्यमयी तरीके से हुई मौत के बाद CM उमर अब्दुल्ला ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग में इस बात पर गौर किया गया कि बीते साल 7 दिसम्बर को बुधल राजौरी में सामुदायिक भोजन खाने के बाद 7 लोगों का परिवार बीमार हो गया था। इनमें 5 लोगों की मौत हो गई। फिर बीते साल ही 12 दिसंबर को 9 लोगों का परिवार प्रभावित हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। तीसरी घटना इस साल बीते 12 जनवरी को हुई, जिसमें 10 लोगों का एक परिवार शामिल था, जो एक अन्य सामुदायिक भोजन खाने के बाद बीमार पड़ गया, जिसमें 6 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने CM को बताया कि मौतों के मूल कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है, तब CM ने जांच में तेजी लाने को कहा। मीटिंग में इस बात पर भी जोर दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग पिछले 40 दिनों से एक्टिव मोड में है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, दवाएं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। CM ने जनता को आश्वस्त किया कि प्रशासन स्थिति को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ देख रहा है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर





