गिरिडीह : जहां एक ओर कोरोना महामारी से पूरा शहर त्राहिमाम कर रहा है। वहीं इस विकट परिस्थिति में भी श्रेय क्लब लोगों की समस्याओं के साथ इनके बीच हर संभव मदद के लिए प्रयासरत है। क्लब के प्रयास से आज 3 मुस्लिम महिलाओं ने रोजा तोड़कर थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान किया।
इसे भी पढ़ें : रिलायंस फाउंडेशन बना रहा 1000 बिस्तरों वाला कोविड सेंटर, मरीजों का होगा मुफ्त इलाज
गौरतलब है कि क्लब के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था, मरीजों को सलाह के साथ उपचार के लिए अलग-अलग असप्तालों में इलाज करवाने की व्यवस्था, दवाईयों की व्यवस्था या एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही पूर्व की तरह अभी भी हर रोज लगातार एनेमिक मरीजों के लिए रक्तदान भी करवाया जा रहा है। हालांकि इस दौर में रक्तदान करवाना काफी कठिन हो गया है पर क्लब का प्रयास पहले से और ज्यादा हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : अपोलो-11 मिशन के पायलट और एस्ट्रोनाट #Michael Collins का निधन, नील आर्मस्ट्रांग को पहुंचाया था चांद पर
रक्तदान की कड़ी में जहां हर रोज औसतन 6 यूनिट रक्तदान करवाया जा रहा है। वहीं इस मुश्किल दौर में श्रेय क्लब के माध्यम से महिलाओं के द्वारा भी लगातार रक्तदान किया जा रहा है। पिछले 2 दिनों में क्लब की ओर से तीन महिला राबिया परवीन, फरहा परवीन एवं सुबैदा खातून ने माहे रमजान में रोजा छोड़कर तीन बच्चों दुन्दों के विराट सिंह, बनियाडीह के छोटू यादव एवं चकमन्जों के शिव कुमार के लिए रक्तदान कर लोगों के लिए एक अलग मिशाल पेश की है।










