आठ दिनों तक चलेगा संगीतमय रास उत्सव

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : नवरात्र की आराधना और श्रद्धा से सराबोर चौपारण का कमल मंदिर परिसर मंगलवार की शाम भक्ति और संगीत से गूंज उठा। नवरात्र के दूसरे दिन यहां नव दिवसीय कृष्ण लीला मंच का शुभारंभ स्थानीय विधायक मनोज यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मंचन में यूपी वृंदावन से आई आदर्श बाल कृष्ण लीला मंडली संगीतमय रास और भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाओं का मंचन करेगी। राधा-कृष्ण के प्रेम, गोपियों के रास और बाल कृष्ण की लीलाओं को देखने के लिये आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। आठ दिनों तक श्रद्धालुओं को राधा-कृष्ण की अमर कहानियों में डुबोये रखेगी। विधायक मनोज यादव ने कहा, “भक्ति में ही शक्ति है। वृंदावन से आये कलाकार अपनी अद्भुत कला से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना देंगे।”

उद्घाटन कार्यक्रम में जीप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां, मुख्य पुजारी विक्रम पांडेय, पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय समेत सुरेश दांगी, बिनय सिंह, नागेन्द्र कुशवाहा, कैलास पांडेय, बासुदेव दांगी, देव कुमार दांगी, अर्जुन सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, मनोज दांगी, राकेश पांडेय, अशोक सिन्हा, युगल पांडेय, अशोक पासवान, बबन सिंह, बिनोद राय, जय किशोर पांडेय, राम कुमार पांडेय, प्रदीप पांडेय, राम प्रसाद पासवान, भीम दांगी, रामदेव सिंह और राज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...