spot_img

प्रेमिका को जबरन ले जा रहा था प्रेमी, पिता ने रोका तो मार डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पिता को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार बरेली के गांव नरेली रसूलपुर में रहने वाले रामभरोसे की बेटी से आनंदपुर गांव के श्रीपाल का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। श्रीपाल अचानक से अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और उसके पिता के सामने बेटी से शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिससे प्रेमिका के पिता राम भरोसे नाराज हो गए। परिजनों ने श्रीपाल को काफी समझाने बुझाने की कोशिश की मगर वह नहीं माना और जबरन प्रेमिका को अपनी बाइक पर बैठा कर ले जाने लगा। जब तिनका के पिता ने उसे रोका तो वह नाराज हो गया और पास ही रखे डंडे से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया जिससे राम भरोसे सड़क पर गिर गए और थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी श्रीपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...