Koderma : सोमवार को एक 48 साल के व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली पीठ में लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मरने वाले का नाम बालेश्वर यादव है। वह सब्जी बेचकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गझंडी आश्रम रोड पर पहुंचा, अपराधियों ने उसे गोली मार दी। सड़क सुनसान थी। काफी समय बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र की है।
मृतक के चचेर भाई विनोद यादव के अनुसार वो वन मित्र का काम से भी जुड़ा था। हालांकि लॉकडाउन के बाद करीब 8 माह से वो यह काम नहीं कर रहा था। हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है, फिलहाल यह स्प्ष्ट नहीं हो सका है।
बालेश्वर के दो भाई हैं। परिजनों ने हत्या के पीछे किसी तरह की आशंका अभी तक जाहिर नहीं की है। बालेश्वर अपने पिपराही गांव में सब्जी की खेती करता था और रोजाना ही बाइक पर लोडकर तिलैया में ले जाकर बेचा करता था। आज भी वो सब्जी बेचकर घर वापस आ रहा था और इसी दौरान यह घटना हुई।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : HomeGuard जवानों को जेल भरो अभियान स्थगित, जानिये वार्ता में क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : 15 हजार # HomeGuard जवान आज देंगे गिरफ्तारी, जानिये क्या है मामला… (VIDEO)






