Kohramlive : देश के सबसे महफूज तिहाड़ जेल के अंदर हुए खून-खराबे में एक कैदी प्रिंस तेवतिया मारा गया। उसे घातक हथियार से मारा गया। प्रिंस अंडरवर्ल्ड के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। वह हत्या के एक मामले में साल 2010 से तिहाड़ जेल में बंद था। प्रिंस तेवतिया 2015 में जेल से बाहर निकला। फिर कई वारदातों को अंजाम दिया। कुछ महीने बाद दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया। साल 2019 में वह अपनी शादी के लिए तीन दिन की पैरोल पर बाहर आया था। उसके नाम करीब 16 संगीन केस दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज है।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस और हाशिम बाबा से गैंग से गहरा ताल्लुकात रखने वाला प्रिंस जेल के अंदर भी अपनी हुकूमत कायम रखना चाहता था। तिहाड़ जेल में बंद नामी गैंगस्टर रोहित चौधरी और उसके खास गुर्गे रहमान के साथ उसकी पुरानी अदावत चल रही थी। आज शाम किसी बात को लेकर रहमान और प्रिंस में झगड़ा हो गया। बात इतनी बिगड़ गई कि मारधाड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से कैदियों का जुटना शुरू हो गया। इल्जाम है कि इसके बाद जेल के अंदर ही प्रिंस पर ताबड़तोड़ घातक हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जेल के अंदर हथियार कहां से और कैसे आया इस बिन्दु पर तहकीकात की जा रही है। मारा गया प्रिंस खानपुर की दुग्गल कॉलोनी का रहने वाला था। साल 2008 में प्रिंस अपराध जगत से नाता जोड़ा था। कहते है कि अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए उसने पहला कांड 2008 में किया था। इसके बाद वह अपराध के दलदल में धंसता चला गया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में पारा 42 के पार, इस दिन होगी बारिश!
इसे भी पढ़ें : बर्दाश्त न कर सका बेवफाई, कर डाला बड़का कांड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैसाखी मेले के दौरान बड़ा हादसा, मची चीख पुकार…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची के ऑटो चालक का ओरमांझी में हुआ यह हाल
इसे भी पढ़ें : बेंगलुरु पहुंचे ऋषभ पंत, ट्रेनिंग सेशन में टीम को दी खास सलाह
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या















