दिनदहाड़े म’र्डर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े 25 साल के कौशल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना बाजार समिति के पास हुई, जहां अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर कौशल को लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के मुताबिक, कौशल रात एक पार्टी में तहरी बनाने गया था और सुबह लौटते वक्त विकास होटल के पास उस पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर भी उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। CCR DSP लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है। इधर, हत्या के कई घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कहा, “जब दिनदहाड़े ये हाल है, तो शाम को आम आदमी कितना सुरक्षित रहेगा?”

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...