लोहरदगा : पुलिस ने संवेदक से लेवी मांगने वाले चार पीएलएफआई समर्थक को नक्सली पर्चे के साथ धर दबोचा। पेशरार थाना क्षेत्र के केरार गोमो टोली से मुंशी अनेश्वर उरांव, इंद्रदेव उरांव, सोमनाथ खेरवार और विवेक उरांव को गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें : बारात निकलने से पहले दूल्हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी
चारों के पास से नक्सली पर्चा बरामद किया गया है। एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोमो टोली में लोहरदगा के संवेदक सिकंदर महतो के द्वारा 49 लाख रुपये की लागत से चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है। काम एक पखवाड़े के अंदर खत्म होने वाला था। इसी बीच काम देख रहे, गांव के मुंशी अनेश्वर उरांव ने लेवी मांगने की योजना बनायी। उसके योजना में तीन और युवक शामिल हो गए। इस घटना को लेकर संवेदक ने पेशरार थाने में मामला दर्ज कराया था। छानबीन के बाद मुंशी समेत तीनों युवक पुलिस के सर्विलांस में फंस गई गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। नवंबर 2019 में चेक डैम निर्माण का काम शुरू हुआ था।
इसे भी पढ़ें : 17 से खुलेंगे स्कूल ! दुर्घटना में मौत पर मिलेगा 1 लाख मुआवजा
गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पेशरार थाने में 17 सीएलए एक्ट और आईपीसी की धारा 385, 389, 504, 506 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जो थाना कांड संख्या 17/ 2020 में पंजीकृत है।
इसे भी पढ़ें : Police और TPC के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, एके 47 बरामद






