Samastipur : बिहार के समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक मुंडन संस्कार के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गांव के मदन झा के घर में उनके पोते का मुंडन संस्कार चल रहा था। घर मेहमानों से भरा था, आंगन में रिश्तेदार बैठे थे तभी अचानक घर की छत भरभरा कर गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 10 साल के अमन कुमार ने मलबे में दबकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में कई लोग घायल हुये हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है। मुंडन का उत्सव अब तर्पण की तैयारी में बदल गया। जिस घर में खुशियों की हलचल थी, अब वहां चूल्हा ठंडा है, और आंखें नम हैं। यह हादसा एक चेतावनी भी है जर्जर मकानों की अनदेखी कई बार पूरे जीवन को खंडहर बना देती है।
घर में चल रहा था मुंडन संस्कार, अचानक भरभराकर गिरी छत, फिर…
Date:

राजधानी रांची में ब्लूप्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों को मिले नये टास्क…
Ranchi : राजधानी रांची में अपराध और कानून-व्यवस्था को...
सेहत का खजाना हैं ये 5 काली चीजें, फायदे जान रह जाएंगे हैरान…
Kohramlive : स्वस्थ रहने की बात आती है तो...
Intermittent Fasting: तेजी से घटेगा वजन या बिगड़ सकती है सेहत? जानिए पूरी सच्चाई…
Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट...
‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…
Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...
प्यार चुना, तो अपनों ने छोड़ दिया साथ! जिंदा बेटी का कर दिया पिंडदान…
Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले से एक ऐसी...













