- बोलीं, ‘पूर्व में परिवार के फैसलों के लिए मैं जिम्मेदार नहीं’
कोहराम लाइव डेस्क : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए सपा संरक्षक मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने 11 लाख रुपये का दान दिया है। उन्होंने कहा कि वे बीते समय में अपने परिवार द्वारा अंजाम दिए कामों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि 1990 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान मुलायम सिंह ने कार सेवकों पर गोली चलवाई थी।
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा
चंदा जुटाने वालों को अखिलेश ने कहा था चंदाजीवी
बता दें कि अभी हाल ही में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव ने राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने वालों को चंदाजीवी कहा था। अपर्णा ने कहा, मैंने अपनी इच्छा से दान दिया है। मेरा मानना है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को रामभक्त होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल








