- चतरा एसपी, एसडीपीओ और सीआरपीएफ कमाडेंट के सामने डाला हथियार
- प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का था सेकेंड सुप्रीमो
- सरेंडर करने के बाद कहा, उद्देश्य से भटक गया है संगठन
कोहराम लाइव डेस्क : 15 लाख का इनामी नक्सली मुकेश गंझू उर्फ मुनेश्वर गंझू पत्रकार हत्याकांड व कोयलांचल में टेरर फंडिंग समेत दर्जनों मामलों में शामिल है। उसने चतरा एसपी ऋषभ झा, सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन बासन व एसडीपीओ अविनाश कुमार, निगम प्रसाद समेत अन्य अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का वह सेकेंड सुप्रीमो था। वह रिजनल कमांडर था। उसके सरेंडर करने से टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस व एनआईए को उसकी तलाश थी। सरेंडर करने के बाद उसने कहा कि संगठन अपने उद्देश्य से भटक गया है।
इसे भी पढ़ें :ये क्या…बेटे ने मां पर लगाया ऐसा आरोप, सुन रो पड़ेंगे आप
बचपन में ही जुड़ा था भाकपा माओवादी संगठन से
मुकेश बचपन में ही भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ गया था। शुरुआत में वह सांस्कृतिक मंडली का सदस्य था। धीरे-धीरे संगठन में अपनी पैठ मजबूत की। इसके बाद लंबे समय तक तक माओवादी संगठन में सक्रिय रहा। वर्ष 2005 में उसने ब्रजेश गंझू के साथ मिलकर टीएसपीसी संगठन बनाया। 15 वर्ष तक इसमें सक्रिय रहा। 11 मई 2016 को पत्रकार इंद्रदेव यादव की हत्या में वह नामजद अभियुक्त है।
इसे भी पढ़ें :लातेहार DC ने कहा, टीकाकरण के बारे में कोई अफवाह न फैलाएं












