spot_img

Mukesh Ambani की कंपनी को हुआ बंपर फायदा, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिलायंस जियो के जून तिमाही के नतीजे सामने आ गए हैं। मुनाफा अनुमानों से बेहतर रहा है वहीं आय बाजार के अनुमानों के करीब रही है। जियो का जून तिमाही में स्टेंडअलोन मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी बढ़कर 4863 करोड़ रुपये रहा है। बाजार का अनुमान 4800 करोड़ रुपये का था।  वहीं कारोबार से आय पिछले साल के मुकाबले करीब 10 फीसदी बढ़कर 24042 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही के मुकाबले प्रॉफिट में 3 फीसदी से ज्यादा और आय में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के बाद आए आंकड़ों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम इकाई का एबिटडा 12278 करोड़ रुपये रहा है जो कि मार्च तिमाही में दर्ज 12210 करोड़ रुपये के एबिटडा से 0.55 फीसदी ज्यादा रहा है। एबिटडा मार्जिन तिमाही दर तिमाही 52.2 फीसदी से बढ़कर 52.3 फीसदी पर पहुंच गए हैं. तिमाही के दौरान जियो के कुल खर्चे 16136 करोड़ रुपये से बढ़कर 17594 करोड़ रुपये पर पहुंच गए हैं। खर्चों में नेटवर्क ऑपरेटिंग से जुड़े खर्चों का हिस्सा 7379 करोड़ रुपये रहा है जो कि एक साल पहले 6842 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी की लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम फीस से जुड़े शुल्क 2204 करोड़ रुपये रहा है जो कि एक साल पहले 2536 करोड़ रुपये था।

इसे भी पढ़ें : इस कंस्ट्रक्शन कंपनी को टर्मिनेट करने का सीएम हेमंत ने दिया निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, लिये कई कड़े फैसले… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : भीड़ चीरकर कृष्णा आगे गये तो उन्हें मिल गया अपना खोया बच्चा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…

इसे भी पढ़ें : दो महिलाओं को नं*गा घुमाने के मामले में क्या बोल गये पीएम मोदी और CJI चंद्रचूड़… जानें

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में हाजिर किया गया संदेही आतंकी फैजान, रिमांड पर लेगी NIA

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...