spot_img
spot_img
spot_img

किताबों से मुगल सल्तनत गायब, महाकुंभ और ‘बेटी बचाओ’ शामिल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नई पीढ़ी अब इतिहास के नये पन्ने पढ़ेगी। NCERT ने 7वीं कक्षा की किताबों में बड़ा बदलाव किया है। मुगल सल्तनत और दिल्ली सल्तनत के चर्चित अध्याय अब किताबों से हट गये हैं। अब किताबों में महाकुंभ के अद्भुत रंग होंगे, ‘मेक इन इंडिया’ की उड़ान होगी, और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी सरकारी पहलों की गूंज सुनाई देगी। NCERT ने साफ किया है कि किताबें अब दो हिस्सों में आयेंगी। यह बदलाव नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCFSE 2023) के तहत हुआ है। अभी जो किताबें आई हैं, वो पहला पार्ट हैं। दूसरे पार्ट में पुराने टॉपिक लौटेंगे या नहीं, इस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। कोरोना काल में भी मुगल-तुगलक-खिलजी के कई हिस्से हल्के कर दिये गये थे। अब उन्हें पूरी तरह हटा दिया गया है। अब इतिहास, भूगोल और सोशल एंड पॉलिटिकल लाइफ, तीनों किताबें मिलकर एक नई किताब बनी हैं, “Exploring Society: India and Beyond Part 1″। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसका दूसरा भाग भी जल्द आने वाला है। नया सिलेबस 2025-26 सत्र से लागू होगा। इसी तरह छोटे बच्चों की इंग्लिश किताबों के नाम भी बदले गये हैं। ‘मैरीगोल्ड’ अब ‘मृदंग’, ‘हनीसकल’ अब ‘पूर्वी’ और ‘संतूर’ बनकर बच्चों की किताबों में नये सुर बिखेरेंगे। गणित की किताब का नाम भी अब दोनों भाषाओं में बस ‘गणित’ ही रहेगा।

इसे भी पढ़ें :रांची के इस कपड़ा दुकान में लगी आ’ग, मौ’त…

इसे भी पढ़ें :राहत भरी सांस, सस्ती हुई बिजली…

इसे भी पढ़ें :आतंक के पनाहगारों के यहां ताबड़तोड़ रेड, ये दो अरेस्ट

इसे भी पढ़ें :शुभमन गिल का खुलासा, ‘सारा’ पर भी तोड़ी चुप्पी!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...

झारखंड की दो सीटों पर वोटों की गिनती जारी, एक की जीत पक्की… जानें

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार शाम जैसे-जैसे...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...