spot_img

25 सितंबर को लाइव आएंगे MS Dhoni… कुछ बड़ा करने वाले हैं क्या?

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : MS Dhoni ने खुद ऐलान किया है कि वह 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आएंगे । एक ज़रूरी ऐलान करेंगे। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले एमएस धोनी इस तरह अचानक लाइव आने का ऐलान कर रहे हैं।  फैन्स में काफी हलचल है।   टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फैन्स के लिए कुछ नया और बड़ा करने वाले हैं।  महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए 2 साल से अधिक का वक्त हो गया है।   वह अभी आईपीएल में नज़र आते हैं लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।  ऐसे में फैन्स को डर है कि कहीं एमएस धोनी रिटायरमेंट से जुड़ा कोई ऐलान तो नहीं करने वाले हैं।

MS Dhoni ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया

41 साल के एमएस धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए।  इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी।  महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर 24 सितंबर को एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 25 सितंबर दोपहर 2 बजे मैं आप सभी के साथ एक खास खबर साझा करूंगा।  आप सभी को वहां पर देखने की उम्मीद है।  एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।  धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

कुछ फैन्स ने लिखा…

MS Dhoni का यह पोस्ट आया। फैन्स ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए और सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जाने लगीं।  कुछ फैन्स ने लिखा कि यह कुछ डराने वाला लग रहा है, जबकि कुछ फैन्स ने लिखा कि अब तो इंटरनेट पूरी तरह क्रैश होने वाला है।  फैन्स ने लिखा कि पहले रैना, फिर उथप्पा ने लाइव आकर संन्यास लिया, कहीं धोनी भी तो ऐसा नहीं करेंगे।  आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 में ही संकेत दिए थे कि वह आईपीएल 2023 में हिस्सा ज़रूर लेंगे।  क्योंकि इस सीजन में हर टीम के होमग्राउंड पर मैच होने हैं, ऐसे में धोनी हर जगह जाकर फैन्स का शुक्रिया करेंगे।  इसलिए माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 एमएस धोनी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें :यहां फैकल्टी पदों पर निकली वैकेंसी, 2.20 लाख रुपये तक सैलरी

इसे भी पढ़ें :कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

इसे भी पढ़ें :‘सब शेम-शेम बोल रहे थे…’और फिर…

इसे भी पढ़ें :दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…

इसे भी पढ़ें :कार ने ऐसी मारी टक्कर कि हवा में उछल गई लड़की, वायरल हुआ VIDEO

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।