Kohramlive Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर परिवार कार्ड जारी करने का ऐलान किया गया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा- हम लोग ‘परिवार कार्ड’ जारी करने जा रहे हैं। इसके अंतर्गत सरकारी नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार से वंचित परिवारों को चिह्नित किया जाएगा। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी, रोजगार अथवा स्वरोजगार के साथ जोड़ा जाए। गुरुवार को 1.90 लाख कारीगरों और छोटे उद्यमियों को 16 हजार करोड़ का लोन बांटते हुए सीएम योगी ने ऐलान किया कि जल्द ही एक परिवार से एक नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने की योजना लाई जाएगी।
लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया
सीएम योगी ने कहा कि जब वो यूपी के सीएम बने थे तब राज्य में छोटे और मध्यम उद्योग लगभग बंद होने के कगार पर थे। उनके सामने राज्य को बेरोजगारी से निकालने की सबसे बड़ी चुनौती थी। इसके लिए सरकार ने स्वावलंबन की दिशा में कदम उठाया और लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा नौजवान नौकरी देने वाला होना चाहिए ना किस नौकरी मांगने वाला। इसी दिशा में सरकार कोशिश कर रही है कि ऐसे कार्यक्रम लाए जाएं जिससे युवाओं को स्वावलंबी बनाकर स्वरोजगार पैदा किया जा सके।
इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट, यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें : Ex-MLA मलखान सिंह के साले को घर में गोलियों से भूना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिगड़ैल पत्नी खाई के झाड़ियों में लटकी मिली, राज खुला तो क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ कमर्शियल LPG कनेक्शन, सिक्योरिटी मनी 1050 रुपये बढ़ी, नया रेट लागू
इसे भी पढ़ें : “मेरे जुगाड़ू पति को किराये पर ले लो”, बकायदा पत्नी ने दिया विज्ञापन… देखें
इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें








