Kohramlive desk: मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोग अब अपने सफर के दौरान फिल्में, टीवी शो और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कार्यक्रम मुफ्त में देख सकते हैं। इसके लिए Central railways ने शुक्रवार को ‘कंटेंट आन डिमांड’ इंफोटेनमेंट सेवा की शुरुआत की है।
मुफ्त में देख सकते हैं फिल्म और टीवी शो
मध्य रेलवे ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि मध्य रेलवे ने शुगरबॉक्स नेटवर्क मोबाइल एप के माध्यम से ‘कंटेंट आन डिमांड’ इंफोटेनमेंट सेवा प्रदान करने के लिए मैसर्स मार्गो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है1 मध्य रेलवे (CR) ने महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी की उपस्थिति में 165 उपनगरीय लोकल ट्रेनों में से 10 में इस सेवा की शुरूआत की।
Shri Anil kumar Lahoti, GM_CRly had a first hand experience of ‘Content on Demand-Infotainment Service’ provided in 10 Suburban Local Trains by Central Railway & @SugarboxN.
This initiative by CR through Non-Fare Revenue will provide digital experience for commuters @RailMinIndia pic.twitter.com/Ck9kercNdj— Central Railway (@Central_Railway) February 11, 2022
यात्रियों को करना होगा ये काम
बताया गया है कि यात्रियों को अपने उपकरणों पर शुगर बॉक्स एप डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद मुफ्त इंफोटेनमेंट सामग्री तक पहुंचने से पहले उन्हें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने पर एक ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा। इसमें कहा गया है कि इसके लिये इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी और लोगों को डेटा खपत के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
रेलटेल ने दी जानकारी
इस सुविधा के बारे में रेलटेल ने पूर्व में जानकारी दी थी। रेलटेल के मुताबिक, लोगों को बफर फ्री इंटरनेट और मनोरंजन की सर्विस देने के लिए ट्रेनों के कोच के अंदर मीडिया सर्वर लगाए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक इंफोटेनमेंट सर्विस के अंतर्गत यात्रियों को हाई क्वालिटी बफर फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी जिसे यात्री अपने पर्सनल डिवाइस पर देख सकेंगे। मोबाइल में शुगर बॉक्स ऐप में दिए गए प्रोग्राम समय-समय पर अपडेट होते रहेंगे। इससे नए-नए प्रोग्राम देखने की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इस सर्विस को वाई-फाई लगे स्टेशनों पर भी शुरू करने का एलान किया है।
रेलवे ने पिछले साल इसका पायलट ट्रायल शुरू किया था। वेस्टर्न रेलवे जोन में चलने वाली राजधानी और एसी लोकल ट्रेनों में इसे लांच किया गया था। रेलटेल और रेलवे के बीच रेवेन्यू शेयर की हिस्सेदारी 50-50 है। रेलटेल ही इंफोटेनमेंट सर्विस की शुरुआत कर रही है। इससे पहले रेलटेल ने मार्गो नेटवर्क जो कि जी इंटरटेनमेंट की सब्सिडरी कंपनी है, के साथ करार किया था। ट्रेनों में इंफोटेनमेंट की सुविधा भी मॉनेटाइजेशन का ही एक हिस्सा है।










