spot_img

करो या मरो की तर्ज पर चलेगा आंदोलन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bedo : अपनी मांगों को लेकर आज बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनुबंध कर्मियों के धरने के कारण चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था चरमरा गई। इस कारण इजाज कराने आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर वैक्सीनेशन, जांच सेवाएं व ओपीडी सेवा पर अधिक असर पड़ा। इलाज कराने आए अनेक मरीजों और टीका दिलाने आए लोगों को लौटना पड़ा। उधर, अस्पताल में अनुबंध पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मी अपने नियमितीकरण और समायोजन के लिए आंदोलन कर रहे हैं। ये लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। ये 16 जनवरी से रांची में हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि आंदोलन पर बैठे कर्मियों की लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है, लेकिन झारखंड सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है।

करो या मरो की तर्ज पर चलेगा आंदोलन

हड़ताल कर रहे अनुबंध कर्मियों का कहना है कि सरकार मांग नहीं मानती है तो करो या मरो की तर्ज पर आंदोलन चलता रहेगा। सरकार अनुबंध कर्मियों को स्थायी करने का आश्वासन तीन साल से दे रही है, पर कुछ नहीं हो रहा है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि मांगों की पूर्ति के लिए आंदोलन के दौरान जनता की परेशानियां के लिए वे क्षमा प्रार्थी, लेकिन इसके जिम्मेदार  स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और झारखंड सरकार है।

इसे भी पढ़ें : सचिवालय में बड़ा हादसा, 7वीं मंजिल से गिरे ऑफिसर

इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में मरीज ने डिस्चार्ज से पहले दी जान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : IED Blast in Chaibasa : फिर 3 जवान हुए IED ब्लास्ट के शिकार, एयरलिफ्ट… देखें

इसे भी पढ़ें :साहिबगंज में भोरे-भोर मची चीख-पुकार… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...