Ranchi : राजधानी रांची से सटे रातू थाना क्षेत्र के बसाईर टोली तिगरा गांव में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से दो शव बरामद हुये। मृतकों की पहचान जरिया बेड़ो निवासी 50 साल के बंधन भगत और 60 साल के पुनई उरांव के रूप में हुई है। दोनों बीते रविवार को ‘लोटा-पानी’ (छेका) रस्म में शामिल होने गांव आये थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं था। बीती रात जब कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के बीचों-बीच स्थित कुएं पर पड़ी, तो पानी में कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। खबर फैलते ही गांव के लोग जुटे और फिर जो दिखा, उसने सबको सन्न कर दिया—कुएं में दो शव थे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला और पहचान होते ही मातम छा गया। शव मिलने की खबर जरिया बेड़ो पहुंची तो परिजन तिगरा पहुंचे और दोनों शवों को अपने साथ ले गये। बुधवार को मामला जब रातू थाने तक पहुंचा, तब पुलिस टीम जरिया बेड़ो रवाना हुई और शवों को कब्जे में लेकर थाने लाई गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज गये हैं। ग्रामीणों का मानना है कि दोनों बुजुर्ग रात के अंधेरे में कुएं में गिर गये होंगे। गांव के बीच स्थित यह कुआं करीब 30 फीट गहरा बताया जा रहा है और इसके चारों ओर कोई रेलिंग या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।
‘लोटा-पानी’ की खुशियों के बीच पसरा मातम…
Date:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें
KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...
मां ने किया शादी से इनकार, जल्लाद ने बेरहमी से मा’र डाला मासूम बेटे को…
UP : यूपी के फिरोजाबाद जिले की यादव कॉलोनी...
सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…
Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...
165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...
अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…
Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...





