Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रेड अलर्ट जारी किया है। CM सुखविंदर सुक्खू ने इन जिलों में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिये हैं। रामपुर के सरपारा पंचायत में सोमवार तड़के करीब 2 बजे बादल फटने की घटना हुई। रेला व विनोद कुमार के घरों को नुकसान, मवेशी बहे। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है। शिमला में पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। भट्टाकुफर इलाके में फोरलेन खुदाई के चलते एक पांच मंजिला मकान ढह गया। रात में ही मकान को खाली करवा लिया गया था, कोई जनहानि नहीं हुई। आस-पास के 5 घरों को खाली करा दिया गया है। प्रशासन ने मकान मालिक को 50,000 रुपये तत्काल राहत दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अबतक 39 लोगों की जान चली गई। 129 सड़कें, 3 नेशनल हाईवे ठप है। 612 ट्रांसफार्मर बंद, 6 पेयजल योजनाएं ठप है। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई है। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक बाधित है, 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई। कांगड़ा के दसलूं गांव की सुरेखा, अनु और कमलेश देवी भैंसें लेने टापू पर गई थीं, लेकिन तेज बहाव में फंस गईं। प्रशासन ने नाव के जरिये तीनों को सही-सलामत बाहर निकाला।
रेड अलर्ट पर पहाड़, स्कूल-आंगनबाड़ी बंद
Date:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या
Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...
ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन
Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...
विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…
Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...
झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिये बेहतरीन मौका, ऐसे हासिल करें सरकारी नौकरी…
Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी पाने की चाहत...
सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…
Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...







