spot_img
spot_img
spot_img

केरेडारी, चट्टी बरियातु और पकरी बरवाडीह के युवा बनेंगे हुनरमंद, हो गया जुगाड़

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HAZARIBAGH (Sunil Sahu): एनटीपीसी कोयला खनन (मुख्यालय) ने दिनांक 17 सितंबर 2022 को कोयला खनन परियोजना से प्रभावित युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रम के लिए केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) के साथ समझौता किया है। इस एमओयू के साथ सिपेट केरेडारी, चट्टी बरियातु, एवं पकरी बरवाडीह में स्थित एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण देगा।

 24 विस्थापितों ने ट्रैनिंग के लिए दिखाई रुचि

केरेडारी एवं चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के सिकरी कार्यालय के सभाकक्ष में महाप्रबंधक (चट्टी बरियातु) बीएम सिंह ने कौशल विकास कार्यक्रम का उन्मुखीकरण सत्र से आरंभ किया। सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि परियोजना स्वावलंबन व स्वरोजगार को हमेशा से बढ़ावा देती है। इस कौशल विकास ट्रैनिंग से लोगों को एमएनसी एवं राष्ट्रीय कंपनीज में काम करने का मौका मिलेगा। परियोजना प्रमुख ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अभी तक 24 विस्थापित लोगों ने इस ट्रैनिंग के लिए रुचि दिखाई है और उन्हें उम्मीद है कि और भी परियोजना प्रभावित लोग इस अवसर का लाभ उठाएगें।

ट्रेनिंग के प्रत्‍येक बैच में 40 छात्र

मौके पर उपस्थित CIPET के अधिकारी शहनवाज अहमद एवं सीएस सतपथी ने बताया कि कौशल विकास का सत्र दो शाखाओं में होगा। इसमें प्रत्येक बैच में 40 छात्र होंगे और इसकी अवधि 6 महीने की होगी। ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए होस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सभी विद्यार्थी मन लगाकर ठीक से समझ सकें और ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल ज्ञान को हांसिल कर सकें। इसमें मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग और मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद एमएनसी एवं राष्ट्रीय कंपनीज में सभी विद्यार्थी इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार प्राप्त करेगें।

इनकी भी रही मौजूदगी

इस अवसर पर परियोजना के अपर-महाप्रबंधक एसपी गुप्ता, मां.सां विभाग से कालिया.एस.मूर्ति एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लु, पकरी बरवाडीह परियोजना से देवराज आनंद उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : नक्सलवाद और अपराध पर लगाम को लेकर अब साझा ऑपरेशन, सुनें क्या बोले IG होमकर

इसे भी पढ़ें : टाटा में डेंजर हथियार खपाने वाले का क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : बोलेरो से आये थे बाइक चुराने, क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव…

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...