spot_img

बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां को मारी गोली, मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बिहार में पुलिस प्रशासन का इकबाल कमजोर पड़ रहा है। अपराधी बेखौफ होकर अपने मंसूबे को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को राजधानी पटना में बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना फतुहा इलाके की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी चंदन कुमार फरार बताया जाता है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापामारी अभियान चला रही है।

इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्‍या, ऐसे हुआ खुलासा

दो दिन पहले हुई थी छेड़खानी

मृतका की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के जग्गू बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ललन यादव की नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही चंदन कुमार ने छेड़खानी की थी। इसे लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ था।

इसे भी पढ़ें : …और मर कर भी अमर हो गया 17 साल का युवक, 5 लोगों को दिया जीवनदान

घटनास्‍थल से 3 खोखे बरामद

मंगलवार की रात भी मामले को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच एक बार फिर नोकझोंक हुई थी। बुधवार सुबह असामाजिक तत्वों ने ललन यादव के घर पर चढ़कर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से उनकी पत्नी आशा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...