spot_img

ससुराल आकर नाबालिगों से कराता था छिनतई, पुलिस ने ऐसे दबोचा (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल और चेन छिनतई की घट रही घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया। घटना में शामिल गुमला के घाघरा के अपराधी को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी ने लूट और छिनतई की कई घटना में अपनी संलिप्‍तता स्‍वीकार की है।

इसे भी पढ़ें : चतरा में चचेरे भाई संग युवती ने रचाई शादी, परिजनों ने किया दाह-संस्‍कार

पुलिस ने बताया कि आरोपी अर्जुन सिंह कुशवाहा गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के छठ मुहल्‍ला के चांदनी चौक का रहने वाला है। उसका ससुराल रातू थाना क्षेत्र में है। वह अपने ससुराल आता था और यहां नाबालिग बच्‍चों को बहला-फुसलाकर उससे मोबाइल और चेन की छिनतई करवाता था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने गांव चला जाता था। छिनतई के एवज में वह नाबालिगों को कुछ पैसे और खिला-पिला देता था। इलाके से कई छिनतई की घटना की शिकायत मिली। 18 मार्च को लीची बगान रातू थाना की रहने वाली सरिता तिवारी ने चेन छिनतई का मामला दर्ज कराया था। वहीं 27 मार्च को संडे मार्केट रातू के रहने वाले संजय कुमार शर्मा की पत्‍नी बिंदु शर्मा ने अपनी ओप्‍पो कंपनी की मोबाइल छिनतई का मामला दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें : देखिए कैसे राजधानी में घुस आया जंगली हाथी और ये क्या कर डाला…

मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने डीएसपी मुख्‍यालय द्वितीय के नेतृत्‍व में एक छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने 27 मार्च को लूटे गए ओप्‍पो मोबाइल को झखराटाड़ बिरसा चौक से एक नाबालिग के पास से बरामद किया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अर्जुन सिंह कुशवाहा का नाम बताया। उसने बताया कि अर्जुन के साथ मिलकर दोनों घटना को अंजाम दिया। नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्‍त बिना नंबर की लाल रंग की अपाची बाइक और घटना के वक्‍त पहना गया कपड़ा बरामद कर लिया। साथ ही मुख्‍य आरोपी अर्जुन सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : CORONA_RETURNS : रांची में 3 कोरोना +ve मरीजों ने तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...