रांची : कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में रविवार को एक जंगली हाथी ने एक युवक को पटक-पटक कर जख्मी कर दिया। जख्मी शाहिद खान को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं कांके के बुकरू गांव में स्थानीय लोगों ने तीन जंगली हाथियों को घूमते हुए देखा। इलाके में जंगली हाथी के घुसने की सूचना कांके थाना और वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। प्रशासन इलाके से हाथियों को सही सलामत जंगल की ओर भेजने के प्रयास में जुट गया है। कांके के थानेदार नीरज कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। इलाके में सनसनी है।
Read More : Blast @Giridih : घर में फटा सिलिंडर, 4 लोगों की मौत, इधर-उधर बिखरे पड़े हैं बॉडी पार्ट्स












