spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में मां-बेटी करती थी यह धंधा, उठा ले गई पुलिस… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : राजधानी रांची में युवाओं को ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने धर लिया। दोनों महिलाएं रिस्ते में मां-बेटी है। 55 साल की मां का नाम एनी बारला है। उसके पति मुकुट पूर्ति का देहांत हो चुका है। बेटी का नाम अन्नु पूर्ति है। मां-बेटी खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के महुगांव की रहने वाली है। वर्तमान में रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के बड़काटोली में एक किराए के मकान में रहती है।

रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को इंफॉरमेशन मिली कि जसलोक हॉस्पिटल के पीछे एक मकान में दो महिलाएं नशा का धंधा करती हैं। इलाके के जवान लोगों को नशे की लत लगा रही है। मिली सूचना को SSP ने गंभीरता से लिया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को नशे के सौदागरों को दबोचने का टास्क दिया। डीएसपी की देखरेख में ही टीम गठित की गई। टीम में महिला पदाधिकारी को भी शामिल किया गया। टीम पंडरा ओपी इलाके के सुभाष नगर, बड़काटोली पहुंची। पुलिस पर नजर पड़ते ही दोनों मां-बेटी दौड़ कर भागने लगी। पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को धर लिया। घर की तलाशी ली गई तो 70 पुड़िया ब्राउन शुगर मिले। जिनका कुल वजन करीब 8 ग्राम था। सभी पुड़िया घर के अंदर चौकी पर रखा हुआ था। पुलिस ने ब्राउन शुगर और दोनों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो गिरफ्तार दोनों मां-बेटी ने अपना मुंह खोल दिया। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उन्हें ये ब्राउन शुगर निखिल नाम का एक लड़का सप्लाइ करता था। वह रांची के ही अरगोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एक पुड़िया ब्राउन शुगर की कीमत मां-बेटी 150 रुपये निखिल को देती थी। वहीं, उसी को 200 रुपये में बेचा करती थी। दोनों मां-बेटी को दबोचने में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्र शेखर, एसआई गुलाब सोय, मिथुन कुमार, एएसआई एदल दास, रमेश कुमार सिंह और सिपाही अवधेश राम की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव बने दादा, बिटिया के जन्म पर क्या बोल गई बुआ रोहिणी… देखें

इसे भी पढ़ें : एक गायक के बर्ताव से बेहद दुखी थी आकांक्षा, पुलिस खोलेगी राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...