spot_img

“मां… पापा ने किनू को मा’र कर सुला दिया…”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के बलिया के बैरिया क्षेत्र में जो कुछ हुआ, उसे जान-सुन रूह कांप जाये। शराब के नशे में धुत एक पिता रूपेश तिवारी ने अपने ही एक साल के मासूम बेटे ‘किनू’ की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। गांव के लोग कहते हैं, “वो पहले जैसा नहीं रहा, शराब ने उसका दिमाग खा लिया था।” कभी हंसता-खेलता घर, अब बर्बाद हो गया। शनिवार की शाम जब सूरज डूब रहा था, रूपेश के घर में तूफान उठ रहा था। नशे में चूर रूपेश ने अपनी पत्नी रीना तिवारी पर हाथ उठाया, गालियां दीं, और अपने पिता कमलेश तिवारी को भी अपशब्द कहे। डरी-सहमी रीना अपने तीन साल की बेटी अनन्या और एक साल के बेटे किनू को ससुर के पास छोड़ गांव के ही एक शख्स के घर पनाह लेने चली गई। रात ढली और घर में बस रूपेश, अनन्या और मासूम किनू थे। रविवार की सुबह, रीना तिवारी जब अपने ससुर के साथ घर लौटी तो नजारा देख उसके कदम ठिठक गये।“किनू…” उसने पुकारा, लेकिन वह बेसुध पड़ा रहा। बिस्तर पर पड़े बेटे के जबड़े पर गहरे घाव थे, धारदार हथियार से फाड़ दिया गया था। पास खड़ी छोटी अनन्या ने मासूमियत से कहा कि  “मां, पापा ने किनू को मार कर सुला दिया…”बस, इतना सुनना था, रीना की दुनिया थम गई। उसकी आंखों में आंसू नहीं, अंगार थे। खबर मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया और आरोपी बाप रूपेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव के लोग अब तक सदमे में हैं। कोई कहता है “नशे ने आदमी को जानवर बना दिया”, तो कोई चुपचाप सिर झुकाये खड़ा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेकेयर में मासूमों को वाशिंग मशीन में डाल देती थी आयायें…वीडियो वायरल

Kohramlive : बेंगलुरु के ‘सोसाइटी जनरल बेबी केयर सेंटर’...

सरकारी नोटिस से तहलका, ये रडार पर…

Kohramlive : दिल्ली की सत्ता गलियों से उठी एक...

जमशेदपुर बंद का ऐलान, प्रशासन ने लगायी निषेधाज्ञा…

Jamshedpur : जमशेदपुर में बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह...

ओरमांझी में ‘नेताजी’ का अवैध बड़ा अड्डा, हो गये गिरफ्तार…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी इलाके में बेखौफ...

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…

Hazaribagh : हजारीबाग के केबी महिला कॉलेज परिसर में...