मॉल में सेल्फी लेने में बिजी थी मां और मौसी, बेटा नीचे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : गोरखपुर के ओरियन मॉल की चहल-पहल के बीच एक मासूम की चीख ने पूरे मॉल का दिल दहला दिया। तीसरी मंजिल से 35 फीट नीचे 5 साल का आद्विक गिर गया। वहीं, देखते ही देखते फिल्म देखने आई एक खुशहाल शाम, भय और पछतावे में बदल गई। घटना उस समय हुई जब आद्विक की मां और मौसी सेल्फी और रील्स बनाने में मशगूल थीं। बस कुछ ही मिनट और बच्चा उनकी निगाह से ओझल हो गया। खेलते-खेलते वह एस्केलेटर के पास पहुंचा और ऊपर झांकते वक्त संतुलन बिगड़ गया। अगले ही पल झन्नाटेदार गिरावट, घबराहट की चीखें, चारों दिशाओं में अफरा-तफरी मच गई। मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पहले टिमोनियर, फिर शकुंतला और अंत में सिटी हॉस्पिटल। डॉक्टरों ने बताया कि हाथ-पैर में गंभीर फ्रैक्चर हैं, लेकिन सिर पर कोई चोट नहीं, जिसने परिवार को थोड़ी राहत दी। पुलिस ने जब परिवार से बात की, तो पिता ने साफ कहा, गलती हमारी है, हम कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। उधर मां साक्षी बार-बार खुद को ही कोस रही हैं। कुछ चश्मदीदों के अनुसार, तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही मां और मौसी ने फोन खोला, सेल्फी ली, फिर रील रिकॉर्ड करने लगीं। आद्विक पास में खेलता रहा और तभी यह बड़ा हादसा हो गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...