साहिबगंज : चार बच्चों की मां प्रेमी संग रंगरलिया मना रही थी। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ धर दबोचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को लात घुसे और डंडे से बेरहमी से पीटा। महिला के साथ भी मारपीट और गाली गलौज की गई। पिटाई से युवक बेहोश हो गया। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले गई। घटना साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र का है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो महिला एवं आरोपी युवक के बीच तीन चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार की रात महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान महिला ने युवक को अपने घर में बुला लिया। युवक को महिला के घर जाते किसी ने देख लिया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दे दी। ग्रामीणों की भीड़ महिला के घर पहुंची और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। फिर दोनों की पिटाई कर दी। मामले में थाना प्रभारी प्रणीत पटेल का कहना है कि दोनों के परिजनों को थाना बुलाकर बातचीत की गई है। कानून को हाथ में लेना किसी भी तरह से सही नहीं है। दोनों के साथ मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Manish Gupta Murder Case : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DM-SSP कहते दिख रहे ये बात…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कोयला व्यवसायी बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला
इसे भी पढ़ें : डीटीओ ऑफिस के प्रधान लिपिक की प्रतिनियुक्ति होगी रद्द, इन पर भी गिरी गाज
इसे भी पढ़ें : शाम में फोन पर पत्नी से हुई बात, सुबह गला रेता मिला शव
इसे भी पढ़ें : यूट्यूब देख कर रही थी गर्भपात, हालत बिगड़ी और खुल गया राज…
इसे भी पढ़ें : पंजाब के नए CM चन्नी का बड़ा ऐलान, जानिए क्या दी राहत








