spot_img
spot_img

#MOSTAMAZING ऐसी बिल्डिंग जिसके बीच में से गुजरती हैं गाड़ियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk: दुनिया में ऐसी बिल्डिंग है, जिसके बीच में से एक—दो नहीं बल्कि दिन में हजारों गाड़ियां निकलती हैं। दरअसल, एक नेशनल हाइवे इस बल्डिंग के बीच में बना हुआ है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कारनामा आखिर है कहां, तो हम आपको बता दें कि यह बिल्डिंग जापान में है।

यह बिल्कुल सच है कि जापान की इस बिल्डिंग के बीच में एक्सप्रेस हाइवे बना हुआ है और इस बिल्डिंग के ऊपरी और नीचे के फ्लोर्स पर लोग रहते हैं। चौंक गए न, तो हम आपको बता दें कि  ओसाका के  फुकुशिमा—कू में यह बिल्डिंग  बनी हुई है। इसमें 16 मंजि​लें हैं और इसकी ऊंचाई 236 फीट है। इस बिल्डिंग की पांचवी से सातवीं मंजिल के बीच से हैंशिन एक्सप्रसेस सिस्टम हाइवे गुजरता है, यानी यहां से रोज हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। इतना ही नहीं जापान का प्रशासन इन मंजिलों के इस्तेमाल के लिए इसके मालिक को किराया भी देता है। इस बिल्डिंग को जापान के ​अजूसा सेकेई और यमातो निशिहारा ने डिजाइन किया है।


इस बिल्डिंग की खासियत है कि इसकी लिफ्ट इन तीन मालो पर नहीं रुकती है, जिससे कोई यहां पर उतरे न और एक्सीडेंट न हो।  आप सोच रहे हैं कि जब यहां पर हाईवे बना है, तो बिल्डिंग बनाने की अनुमति क्यों दी गई, तो यह भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, इस बिल्डिंग की डिजाइन 1982 में तैयार की गई थी, लेकिन इसको परमिट नहीं मिला, क्योंकि इस  जगह पहले से हाईवे बन रहा था। लेकिन यह जमीन जिसकी थी, उसने इसके खिलाफ केस कर दिया और सात सालों बाद 1989 में उसे मंजूरी मिल गई। इसके बाद 1992 में यह बिल्डिंग बनी, लेकिन मालिक को तीन मालों की जगह हाईवे के लिए छोड़नी पड़ी।

इसे भी पढ़ें :इंडिया की एडलिन कैस्टेलिनो मिस यनिवर्स बनने से चूकीं, पर इस तरह लोगों का जीता दिल

इसे भी पढ़ें : मोटापे के कारण नहीं कर पा रहा था #Romance और #Sex, 273 किलो घटाया वजन और…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...