spot_img

मोस्ट वांटेड इनामी नगीना चढ़ा ATS के हत्थे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश ATS ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली नगीना को गिरफ्तार कर सबको चौंका दिया। नगीना पर पलामू, गढ़वा और लातेहार में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है और उसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। यहां याद दिला दें कि बीते 14 सितंबर को पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिली इलाके में सुरक्षाबलों और TSPC नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में नगीना तो बच निकला, लेकिन उसके साथी और पांच लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था। नगीना का नाम 3 सितंबर की पलामू मुठभेड़ से भी जुड़ा है, जिसमें दो जवान शहीद हुये थे। नगीना इस घटना का मास्टरमाइंड और सब-जोनल कमांडर है। सिलदिली मुठभेड़ के बाद वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पनाह ले रखा था। यूपी ATS लंबे समय से नगीना की तलाश में थी क्योंकि नगीना पर वहां भी नक्सली और अन्य अपराध करने का आरोप है। पलामू के छतरपुर के थानेदार प्रशांत प्रसाद ने मीडिया को बताया कि नगीना पर 25 से अधिक नक्सली हमलों का आरोप है। वह TSPC में सुप्रीमो शशिकांत गंझू का बेहद करीबी माना जाता है। नगीना हर वक्त एक-47 लेकर चलता है और उसकी पकड़ अब सुरक्षाबलों ने कर ली है। यह गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी है और अब नगीना के गिरोह पर सख्त कार्रवाई की राह साफ हो गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...