Koderma : कोडरमा पुलिस ने अनिश कुमार उर्फ सुबोध कुमार नाम के शख्स को अरेस्ट किया है। इसे चतरा के गिद्धौर से पकड़ा गया है। इसके पास से पुलिस को 2 मोबाइल मिले हैं। दरअसल बीते साल अक्टूबर महीने में पुलिस ने वृन्दा गांव के एक घर से रेड कर एक करोड़ सात लाख दस हजार तीन सौ बीस रुपये कैश और 58 ग्राम अफीम जब्त की थी। कोडरमा थाने में NDPS केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में अनिश को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने कांड में शामिल एक संदेही गुनहगार रोहित कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।







