RANCHI : झारखंड में शिक्षक पद की तैयारी करने वाले बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। क्षेत्रीय भाषा के जानकार लोगों के लिए भी रोजगार का खास अवसर। क्षेत्रीय भाषाओं के 2 सौ से अधिक शिक्षकों की बहाली होगी। स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर सोमवार को यह जानकारी दी है। राज्य के अलग-अलग विवि में संथाली, हो, मुंडारी, खोरठा, खड़िया व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
स्थानीय भाषाओं को समृद्ध करना जरूरी
जैसा कि सीएम ने कहा है, राज्य में केवल सरकारी नौकरियों को सृजन करना ही नहीं, बल्कि स्थानीय भाषाओं को भी समृद्ध करना है। भाषाओं से जुड़े पाठ्यक्रम को भी सशक्त करने की मंशा सरकार की है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के सारे विवि में क्षेत्रीय भाषाओं में कितने शिक्षक हैं, इसका ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया था। इसको लेकर विवि द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं के विषयवार रिक्तियों के बारे में जानकारी भेजी जा रही है।
Read more:BREAKING : रांची में फैली पीएम मोदी के निधन की फर्जी खबर
कहां कितने पर रिक्त
जानकारी के अनुसार, कोल्हान विवि में कुड़ुख, संथाली, हो, कुरमाली व मुंडारी भाषाओं में रिक्तियों की सूचना विभाग को उपलब्ध कराया है। उपलब्ध सूची से पता चलता है कि कोल्हान विवि से सूचीबद्ध कॉलेजों में कुड़ुख के 06, संथाली, हो व कुरमाली में 39 पद रिक्त हैं। मुंडारी भाषा में 12 पद रिक्त हैं। कोल्हान विवि के 14 अंगीभूत कॉलेजों में प्राध्यापक, सह प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक के पद सृजन से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। कॉलेजों में प्राध्यापक के 07, सह प्राध्यापक के 14 व सहायक प्राध्यापक के 49 पद रिक्त हैं।
Read more:मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के 2 शीर्ष कमांडर ढेर
Read more:जाति जनगणना पर पीएम मोदी से मिला बिहार प्रतिनिधिमंडल
Read more:JAC : सितंबर में ऑफलाइन होगी मैट्रिक-इंटर की सप्लीमेंटरी परीक्षा
Read more:BREAKING : दो Bike की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Read more:8 साल बाद गायब बच्चे का मिला सुराग, जमीन खोदकर निकाला कंकाल
Read more:गुंडा टैक्स नहीं मिला, चली ताबड़तोड़ गोलियां और बमबाजी, देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:बीवी मोटी थी, देखें क्या हो गया…
Read more:जिद ऐसी कि बहन ने खो दिया भाई
Read more:पंजशीर घाटी में जंग का ऐलान












