छिंदवाड़ा : 8 साल पहले गायब हुए बच्चे की जब गुत्थी सुलझी तो सब हैरान रह गए। दरअसल 2013 में घर से आम तोड़ने की बात कहकर एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ निकला था, मगर फिर कभी घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिन ढूंढने के बाद पुलिस भी फाइल बंद कर बैठ गई, मगर बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के दबक गांव की है। राज्य में गायब बच्चे बच्चियों की खोज के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। मामले की समीक्षा के दौरान सामने आया कि 16 साल का बालक 4 दिसंबर 2013 से लापता है। जिसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस
मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। जांच में टीम को पता चला कि बच्चा अंतिम बार घर से आम तोड़ने की बात कहकर निकला था, मगर फिर घर नहीं लौटा। पुलिस ने लापता नाबालिग के दोस्त जो अब बालिग हो चुका है से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने जो कुछ बताया वह सुन पुलिस हैरान रह गई। उसने बताया कि जिस बाग में वह दोनों दोस्त आम तोड़ने गए थे। वहां के मालिक ने पूरे बाग में करंट बिछा कर रखा था। जैसे ही दोनों आम तोड़ने गए एक जोर का झटका लगा और दोनों जमीन पर गिर गए। वह तो बच गया मगर उसका दोस्त नहीं उठ पाया। डरा-सहमा बच्चा वहां से भागे भागे अपने घर पहुंचा और किसी को कुछ नहीं बताया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने बाग के मालिक रामदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि जब वह बाग पहुंचा तो एक बच्चे का शव देखा। वह डर गया और पास में ही एक गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। इस घटना की जानकारी उसने किसी को नहीं दी और यह राज दफन हो गया। पुलिस जांच में राज खुलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाग के मालिक के बताये स्थान पर जमीन को खोदकर बच्चे के कंकाल को निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Read more:पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव
Read more:मांग भरना चाह रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने पानी में लगाई छलांग, और फिर…
Read more:श्मशान घाट में तांत्रिक ने महिला का लूट लिया सब कुछ
Read more:पत्नी और सास-ससुर को काट डाला, बेटी को धमकाया और कही ये बात…















