spot_img
spot_img
spot_img

मोरहाबादी मैदान बनेगा धर्म-शक्ति और समर्पण का संगम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर मर्यादा की जीत का प्रतीक रावण दहन इस बार भी राजधानी के मोरहाबादी मैदान में शानदार और यादगार तरीके के साथ मनाया जायेगा। पंजाबी हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी 2025 के चेयरमैन कुणाल अजमानी ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान इस अद्वितीय आयोजन का गवाह बनेगा। लोक कलाकारों की झांकी, राम दरबार और रावण वध के जीवंत मंचन से सजी यह शाम, राजधानी के सांस्कृतिक इतिहास में नई छाप छोड़ेगी। कुणाल अजमानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार रामलीला मंचन करेंगे। पश्चिम बंगाल और मुंबई की टीमें पारंपरिक नृत्य व झांकी प्रस्तुत करेंगी। आतिशबाजी से आसमान गूंजेगा, जब रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धधक उठेंगे।

बच्चों के लिये भी खास इंतजाम

इस बार आयोजन समिति ने एक अनूठा कदम उठाया है, जो बच्चे रावण दहन के मेले में परिवार से बिछड़ जाते हैं, उनकी मदद के लिये “खोया-पाया काउंटर” बनाया जायेगा। चेयरमैन कुणाल अजमानी ने कहा कि “यह उत्सव सिर्फ रावण दहन का नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और एकता का पर्व है। हम सब मिलकर इसे धर्म और शक्ति के प्रतीक के रूप में मनायेंगे।” समिति के संरक्षक सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, कोषाध्यक्ष राहुल मांका और अनेक पदाधिकारी इस आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...