spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में भी मोंथा बरपायेगा कहर, इन जिलों में अलर्ट जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। बीती शाम से राजधानी रांची सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति 31 अक्टूबर तक बनी रह सकती है। विशेष रूप से राज्य के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और संथाल परगना क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

भारी बारिश का अलर्ट

30 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो और गिरिडीह जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, चक्रवात वर्तमान में काठी नाला क्षेत्र के पास सक्रिय है और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ सकता है।

रांची जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। वज्रपात और तेज हवा के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों के पास न जाएं और किसी मजबूत इमारत में शरण लें। बारिश के कारण कई हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है, कुछ विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई है।

इसे भी पढ़े :चंपई सोरेन ने किया ‘बंद’ का ऐलान… जानें कब-क्यों

इसे भी पढ़े :घाटों पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सागर…

इसे भी पढ़े :महागठबंधन का साझा घोषणा पत्र जारी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...