RANCHI : झारखंड में अगले चार दिनों में मॉनसून अपनी रफ्तार पर होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह इस सीजन का पहला निम्न दबाव क्षेत्र है। इसी वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि झारखंड को इसका लाभ मिलेगा। उत्तरी खाड़ी से इसके पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ने की संभावना है। इस कारण इसके झारखंड से होकर गुजरने की संभावना बढ़ गयी है। इसके प्रभाव से झारखंड में 28 जुलाई से बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। इसलिए अच्छी बारिश हो सकती है। मॉनसून के झारखंड में प्रवेश के बाद से अब तक महज 234.9 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 45 फीसदी कम है।
बता दें कि झारखंड में संताल परगना के साहिबगंज और आसपास के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में धान की रोपनी शुरू नहीं हो पाई। बिचड़े पानी के अभाव में खेत में ही सूख गए। किसानों को सुखाड़ की आशंका सताने लगी है। पिछले वर्ष पर सरकार ने अपने सर्वेक्षण के आधार पर झारखंड के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखा प्रभावित घोषित किया था। इस वर्ष पर सरकार हालात पर नजर रख रही है। पिछले वर्ष जो सुखाड़ पड़ा उसके लिए किसानों को केंद्रीय सहायता अभी तक नहीं मिली।
इसे भी पढ़ें : नाग ने डं’सा, बेटा कर गया यह काम… जानें
इसे भी पढ़ें : समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023”, कई हस्तियां होंगी शरीक… जानें
इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : खूंटी में अपराधियों ने भू’न डाला किसान को… जानें
इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आया किशोर, जांच में जुटी GRP…








