Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें करीब है। लेकिन CM नीतीश कुमार ने तय किया कि महिला रोजगार योजना का लाभ किसी भी हालत में रुकने नहीं पायेगा। सरकार ने दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों के खातों में 10,000 रुपये की किस्तें भेजने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 2.10 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। अगस्त 2025 के अंत में शुरू हुई योजना की पहली किस्त में लाखों महिलाओं के खातों में पहले ही 10,000 रुपये ट्रांसफर किये जा चुके हैं। CM का कहना है,”चुनावी माहौल कोई बाधा नहीं, महिला सशक्तिकरण की राह जारी रहेगी।”
अब तक 75 लाख महिलाओं तक पहुंची मदद
26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त कार्यक्रम में 75 लाख महिलाओं के खातों में 7,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये। CM ने उसी मंच से अगली किस्त की राशि 3 अक्टूबर को भेजने की घोषणा की है। इधर, महिला रोजगार योजना का रजिस्ट्रेशन सितंबर से शुरू हुआ था और अब भी जारी है। जो महिलायें अब जुड़ रही हैं, उन्हें 10,000 रुपये की शुरुआती मदद मिलेगी। छह महीने बाद उनके काम का मूल्यांकन कर उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जायेगी। सरकार का कहना है कि यह सिलसिला विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद भी चलता रहेगा, ताकि बिहार की महिलायें आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकें।
किस्तों की तय तिथियां
अक्टूबर 2025: 3, 6, 17, 24, 31
नवंबर 2025: 7, 14, 21, 28
दिसंबर 2025: 5, 12, 19, 26












