Kohramlive Desk : दिल्ली की NIA कोर्ट ने ISIS मॉड्यूल के कथित संदिग्ध आतंकी मोहसिन अहमद को 16 अगस्त तक के लिए NIA की रिमांड में भेज दिया है। NIA की दलील दी थी कि तफ्तीश के लिए मोहसिन को कई अन्य शहरों में ले जाना है। सोमवार को उसे पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। बता दें कि एनआईए ने इस साल 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने आईपीसी की धारा 153 ए, और 153 बी और यूएपीए की धारा 18, 18 बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था।
क्रिप्टोकरेंसी के रूप में विदेश में भेजता था फंड
एनआईए ने मोहसिन को शनिवार (6 अगस्त) को भारत के साथ-साथ विदेश से आईएसआईएस के लिए धन एकत्र करने और इसे क्रिप्टोकरेंसी के रूप में सीरिया और अन्य स्थानों पर फंड भेजने के आरोप में दिल्ली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। एनआईए ने मोहसिन को उसके वर्तमान आवास जापानी गली, जोगाबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस, नई दिल्ली में एक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था।
जुलाई में 6 राज्यों में ली गई थी तलाशी
इस साल जुलाई में एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़ी गतिविधियों के सिलसिले में छह राज्यों में संदिग्धों के 13 परिसरों की तलाशी ली थी। मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों में छापेमारी की गई। एजेंसी ने मध्य प्रदेश के भोपाल और रायसेन जिलों में छापेमारी की; गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिले, बिहार में अररिया जिला, कर्नाटक में भटकल और तुमकुर शहर जिले, महाराष्ट्र में कोल्हापुर और नांदेड़ जिले और उत्तर प्रदेश में देवबंद जिले में 25 जून 2022 को छापे मारे गए थे।
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….
इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा
इसे भी पढ़ें : अपराधियों के पास पहुंच रहा आपका SIM Card, बरतें ये सावधानियां












