Kohramlive : देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 3,432 हो गए हैं। इस बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए कहा है। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोरोना की स्थिति और तैयारियों के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ वर्चुअल बैठक की। तय हुआ कि कोरोना से निपटने के लिए 27 दिसंबर से मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी।
इस पैमाने पर होगी मॉक ड्रिल
यह अभ्यास स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता आइसोलेशन बेड की क्षमता, ऑक्सीजन-समर्थित बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर-समर्थित बेड, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, आयुष डॉक्टरों की इष्टतम उपलब्धता जैसे मापदंडों पर ध्यान केंद्रित करेगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ता की भी जानकारी ली जाएगी।
कोरोना संक्रमण की स्थिति
बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को चार यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। ये यात्री म्यांमार से आए थे। इन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार के गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले चार यात्रियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अब बंगाल के कोलकाता हवाईअड्डे पर भी दो यात्री संक्रमित पाए गए हैं। दोनों क्रमशः दुबई और मलेशिया से आए हैं। दोनों नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। वहीं देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3,432 हो गए हैं। गया में पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले म्यांमार का एक नागरिक दिल्ली चला गया है। उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग कुछ भी नहीं बता पा रहा है।
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें : बीवी को बोल साली पर हो गया फिदा, अब म*र मिटने को तैयार








