Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में आज न्याय आपके द्वार की शुरूआत की गई। गढ़वा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह, गढ़वा के DC एवं SP ने साझा तौर पर हरी झंडी दिखाकर ”न्याय आपके द्वार” यात्रा की शुरूआत की। गढ़वा के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेश शरण सिंह ने बताया कि न्याय आपके द्वार यात्रा की शुरूआत झालझा के निर्देश पर की गई। यह यात्रा पूरे एक महीने तक गढ़वा के विभिन्न 20 प्रखंडों में आयोजित की जायेगी। इसमें हर रोज चलंत लोक अदालत के लिये बेंच गठित की गई है। उन्होंने गढ़वा वासियों से अपील की है कि यह चलंत लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, बी०पी०एल० एवं वन विभाग से संबंधित मामलों का आवेदन सीधे चलंत लोक अदालत के माध्यम से दे सकते हैं जिसका शीघ्र से शीघ्र निष्पादन किया जायेगा।
गढ़वा के DC सह प्राधिकार के उपाध्यक्ष ने बताया कि यह झालसा रांची की एक अच्छी पहल है। जिससे गढ़वा वासियों के समक्ष चलकर न्याय खुद जायेगी। सभी गढ़वा वासियों से यह निवेदन है कि इस चलंत लोक अदालत के माध्यम से किसी भी विभाग में लम्बित मामले की सूचना लिखित रूप में दे सकते हैं। जिसका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।
गढ़वा के SP सह प्राधिकार सदस्य ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा इस चलंत लोक अदालत को सफल बनाते हेतु हर संभव सुविधा प्रदान की जायेगी। सभी गढ़वा वासी इस चलंत लोक अदालत में अपने मामले के निष्पादन हेतु आवेदन निष्पक्ष रूप से लिखित रूप में दें, जिसे जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव प्रयास कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर कई न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :मतदान के बीच पानी में फेंके EVM और VVPAT… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 172 यात्री थे सवार…
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें












