खूंटी में मॉब लिं’चिं’गः बकरी चोरी के शक ने ले ली एक जान, दो ल’हूलु’हान…

Date:

spot_img

Khunti : खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादीरी गांव में बीती रात बकरी चोरी के संदेह में भीड़ के गुस्से में एक युवक की जान चली गई, वहीं, दो अन्य लहूलुहान हो गये। इस घटना ने पूरे इलाके को दंग कर दिया है। DSP मंगल सिंह जामुदा ने घटना की पुष्टि करते हुये मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में मामला मॉब लिंचिंग का प्रतीत होता है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बीती देर रात गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के बगनी गांव के चार युवक ऑल्टो कार से बिंदादीरी गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों का इल्जाम है कि वे बकरी चोरी करने आये थे। बकरियों के शोर के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गये। इसके बाद चारों युवकों को पकड़ लिया गया। इल्जाम है कि उनमें से तीन युवकों की लाठी-डंडों और हॉकी स्टिक से बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उन्हें जंगल में अलग-अलग पेड़ों से बांध दिया गया।

सुबह जंगल में दिखा दर्द का मंजर

आज सुबह सूचना मिलने पर DSP मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जंगल से दिलदार अंसारी, फिरोज अंसारी और निजाम अंसारी को पेड़ों से बंधी हालत में मुक्त कराया गया। बेतरह घायल दिलदार अंसारी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिरोज अंसारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं चौथा युवक गुड्डू अंसारी रात के अंधेरे में किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहा और ऑल्टो कार लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, बकरी चोरी की शिकायत के बाद ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने की सूचना मिली थी। घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह मामला भीड़ की हिंसा यानी मॉब लिंचिंग का प्रतीत होता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिये कार्रवाई जारी है। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि घटना तक पहुंचने वाली परिस्थितियां क्या थीं और भीड़ की हिंसा में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: