Kohramlive : कर्नाटक के भाजपा विधायक के एक नौकरशाह बेटे के घर की तलाशी के बाद लगभग 6 करोड़ रुपये कैश मिले हैं। लोकायुक्त की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल के घर पर छापा मारा और नकदी का बड़ा ढेर पाया। मदल विरुपक्षप्पा राज्य के स्वामित्व वाली कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) के अध्यक्ष हैं। यह प्रसिद्ध मैसूर सैंडल साबुन बनाती है। उनका बेटा बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) में मुख्य लेखाकार हैं।
40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
लोकायुक्त अधिकारियों ने गुरुवार को बीजेपी विधायक एम. वीरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, प्रशांत कुमार को उनके पिता के बेंगलुरु के दफ्तर कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL)से गिरफ्तार किया गया, जहां वो रिश्वत ले रहे थे। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने घूस के तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की थी। प्रशांत के पिता कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक और केएसडीएल के चेयरमैन हैं। लोकायुक्त के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कच्चे माल की खरीद के लिए केएसडीएल के अध्यक्ष वीरुपक्षप्पा की ओर से रकम प्राप्त की गई। केएसडीएल के अध्यक्ष और पैसे प्राप्त करने वाले आरोपी पिता और पुत्र हैं।”
इसे भी पढ़ें : अब महंगी होगी बिजली, जानिए कितना बढ़ जाएगा बिल
इसे भी पढ़ें : झारखंड, बिहार और बंगाल के यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा
इसे भी पढ़ें : लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली से पहले बड़ा तोहफा
इसे भी पढ़ें : PNB ग्राहकों को बड़ा झटका, लागू हुआ नया नियम
इसे भी पढ़ें : बाप रे… रसोई गैस हुआ इतना महंगा…












