Chouparan(Krishana Paswan) : गुजरे नौ माह के बकाये वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सड़क निर्माण का काम बंद करा दिया। वहीं कंपनी के मेन गेट में ताला लगा धरने पर बैठ गये। आंदोलित कर्मचारियों का इल्जाम है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण कंपनी कौशल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने उन्हें बीते नौ माह से वेतन नहीं दिया। धरने में बैठे कर्मचारियों के समर्थन में उतरे बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने कंपनी के प्रबंधक सुमन चटर्जी एवं कमलेश मिश्रा से बातें कर बहुत जल्द बकाया वेतन भुगतान करने को कहा। विधायक ने कंपनी को चेतावनी दी है कि जबतक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, सड़क निर्माण का काम बंद रखें। इस मसले पर मंगलवार को NHI के अधिकारियों, कंपनी के अधिकारियों और आंदोलित कमर्चारियों के बीच वार्ता होना तय हुआ है।
धरना पर बैठे प्रकाश रजक, बिंदेश्वर यादव, बिनोद पांडेय, रामप्रवेश पांडेय, सुभाष सिंह, राजू सिंह, जमुना पांडेय, राजू सिंह, सुबोध सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित पाठक, अमित पाठक एवं जयंत सिंह ने एक स्वर से कहा कि उनका भी परिवार है, बिना वेतन कैसे होगा उनका गुजारा। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी, सिंघरावां मुखिया संतोष सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह, जगदीश यादव, प्रेम यादव, सुदीप सिंह, छोटू चनद्रवंशी, रविश सिंह, विवेक पांडेय, दयानिधि पांडेय, छत्रधारी यादव, गणेश गुप्ता सहित अन्य लोग भी पहुंचे।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार




