Chouparan(Krishna Paswan) : “गायत्री परिवार मानवता के कल्याण और आध्यात्मिक विकास के लिये कार्यरत है। यह संगठन वैदिक ज्ञान और सनातन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये प्रेरित करता है।” यह कहना है विधायक मनोज कुमार यादव का। मौका था चौपारण में 51 कुण्डीय राष्ट्र जागरण महायज्ञ का शुभारंभ का। रविवार को कसियाडीह में गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा समारोह सह 51 कुण्डीय राष्ट्र जागरण महायज्ञ शुरू हुआ। यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, चौपारण इकाई द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह महायज्ञ चार दिनों तक चलेगा, जिसमें विविध धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन होंगे। भक्तों में एक अजीब सी उमंग, तरंग और उत्साह है।
महायज्ञ की शुरुआत बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये। 1001 महिलाओं एवं युवतियों ने कलश के साथ यज्ञस्थल से पैदल चलकर हथिया नदी तक की यात्रा पूरी की। धार्मिक मंत्रोच्चारण के बीच बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने मुख्य पुजारी व पांच कुवारी कन्याओं के साथ विधिवत जलभरण किया। मौके पर मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, यवनपुर मुखिया जानकी यादव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो. हेलाल अख्तर, भाजपा नेता अरविंद सिन्हा, विकास यादव, समाजसेवी बलराम दांगी, सुमन सिंह, रामचंद्र सिंह, सियाराम सिंह, प्रकाश गुप्ता, विवेकानंद विवेक सहित अन्य मौजूद थे। इस महायज्ञ को सफल बनाने में नरसिंह नायक, महेंद्र साव, नानकिशोर साव, गजाधर साव, रूपेश सिंह, सुनील साव, अजित कुमार, विजय साव, प्रभात कुमार, वजीर साव, अरविंद साव एवं भोला साव सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही।







