spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

MLA बोले, 2399 क्विंटल राशन लापता, जवाब से डर रही है सत्ता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का इल्जाम है कि प्रशासनिक मिलीभगत से गरीबों के राशन का गबन हुआ। उन्होंने कहा कि अगर जनता के सवाल हल न कर पाया, तो कुर्सी छोड़ दूंगा, लेकिन अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाऊंगा। मेराल प्रखंड में राज्य खाद्य निगम के 2399 क्विंटल अनाज का गबन हुआ, अब गरीबों को मिल रहा सिर्फ 3 किलो राशन। उन्होंने कहा कि जिला समन्वय बैठक में जब सवाल उठाया गया तो DC खुद बीच में कूद पड़े, लेकिन जवाब नहीं दे सके। विधायक तिवारी का इल्जाम है कि यह घोटाला प्रशासनिक जानकारी और मिलीभगत से हुआ है। ‘मैं झुकूंगा नहीं, इस्तीफा दूंगा पर चुप नहीं रहूंगा। विधायक ने कहा कि चिनियां-गढ़वा सड़क अधूरी है, वन विभाग की आपत्ति बताकर छोड़ दी गई। वहीं दूसरी तरफ, आम जनता की आपत्ति के बावजूद जबरन पुलिस बल से सड़क बनवाई जा रही है। तिवारी बोले, यह दोहरी नीति और विकास की अंधी राजनीति है। “गढ़वा के मेराल में जमीन की लूट चल रही है, और प्रशासन चुप है। भूमि प्रमाण पत्र (LPC) के नाम पर आम जनता को हो रहा मानसिक शोषण। उन्होंने कहा कि इस बात की शिकायत प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, निगरानी व आयकर विभाग को भेजी गई है। “जांच होगी और सच सामने आयेगा। विधायक की हुंकार “जो गरीबों का निवाला निगलते हैं, वे चैन से नहीं बैठेंगे।” मौके पर पूर्व सांसद घुरन राम, मुरारी यादव, लोकनाथ यादव, रामप्रवेश चंद्रवंशी, संतोष तिवारी समेत कई क्षेत्रीय नेता और समाजसेवी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...