Hazaribagh(Sunil Sahu) : अपने जन्मदिन के खास मौके पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता को यादगार तोहफा दिया है। उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में संजीवनी सेवा कुटीर का उद्घाटन किया। संजीवनी सेवा गांव-देहात से लेकर शहरी क्षेत्र से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सेवा में काम करेगा। मौके पर मुख्य अतिथि की हैसियत से हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि की हैसियत से बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो और चतरा विधायक जनार्दन पासवान मौजूद थे। आगत अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधा भी दिया गया। सुनें क्या बोले सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद…
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार








