Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शनिवार को चौपारण प्रखंड में चार करोड़ रुपये की लागत से तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय ब्रहमोरिया में चाहरदीवारी निर्माण कार्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुतलु केंदुआ का उन्नयन कार्य तथा प्राथमिक विद्यालय नावाडीह, जगदीशपुर के उन्नयन कार्य की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर MLA ने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिये लगातार काम जारी रहेगा। सभी गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। मौके पर प्रमुख पूर्णिमा देवी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया सरिता देवी (ब्रहमोरिया), सुनीता देवी (जगदीशपुर), भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, नेता अशोक सिंह, विकास यादव, अशोक प्रजापति, बैजनाथ ठाकुर, छोटू चंद्रवंशी, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया प्रतिनिधि महेश भुइयां, परमेश्वर साव, प्रभु चंद्रवंशी, दिनेश यादव, अनिल यादव, लव कुमार पंडित, चंदन यादव, शिक्षक शशि भूषण सिंह, रामवतार प्रजापति समेत कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निर्देश और अपील
- योजनाओं के गुणवत्ता नियंत्रण की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई।
- संवेदकों को मानक अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।
- गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला स्कूलों का टाइम टेबल… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में खूब गरजे PM, आतंकी ह’मले पर दिया सख्त संदेश… देखें
इसे भी पढ़ें : पहलगाम भयावह अ’टैक का मास्टरमाइंड है यह जालिम, जानें सब कुछ…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






