Hazaribagh, Chouparan(Krishna Paswan) : उमस भरी गर्मी और घंटों की बिजली कटौती से त्रस्त चौपारण वासियों की आवाज आखिरकार उनके जनप्रतिनिधि तक पहुंची। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बिजली संकट का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को बरही स्थित DVC पावर प्लांट का दौरा किया और बिजली बहाली को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने जूनियर इंजीनियर अभिषेक आनंद के साथ स्टेशन इंचार्ज प्रदीप गाड़ी से मुलाकात की और चौपारण की बिगड़ती बिजली आपूर्ति पर चिंता जताई। विधायक ने कहा, “बिजली की अनियमितता ने आमजनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।” DVC इंजीनियर ने भरोसा दिलाया कि एक-दो दिनों में तकनीकी समस्याएं दूर कर दी जायेंगी, और बिजली आपूर्ति फिर से सामान्य हो जायेगी। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, उपमुखिया रोहित यादव, युगल यादव, रामप्रवेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
बिजली कटौती से नाराज विधायक, DVC से बोले, जनता बेहाल है
Date:

चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, कार से मिली 408 बोतल…
Chatra : झारखंड से बिहार तक फैले अवैध शराब...
दनुआ घाटी में आधी रात का कहर, एक ट्रेलर खाई में गिरा…
Chouparan : बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दनुआ घाटी...
रांची का यह गांव हापतबेड़ा या आफतबेड़ा… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : झारखंड की राजधानी रांची से ज्यादा दूर...
परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…
Lohardaga : लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...
NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…
Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...













